जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने ढ़हाया शौचालय

  विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए दी धमकी।

पीड़ित ने रात में ही पहुचकर थाने पर दी तहरीर।

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बीती देर शाम को दबंगो ने एक व्यक्ति के शौचालय को गाली गलौज और धमकी देते हुए तोड़कर ढहा दिया। पीड़ित ने थाने पर पहुचकर तहरीर दिया। 

किरतापुर गांव के राजेश मौर्य व कमल चंद के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीती देर शाम को कमल चंद का पुत्र हरि शंकर घर के तीन अन्य सदस्यों के साथ राजेश के द्वार पर बने शौचालय को तोड़कर ढहा दिया गया। मना करने पर राजेश को गाली- गलौज देते हुए धमकी भी दिया। पीड़ित राजेश मौर्य रात में ही जफराबाद थाने पर पहुचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही के लिए गुहार लगाया। 

इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को आज सुबह बुलाया गया था। शौचालय गिराने वाले पक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए पुनः उक्त टूटे हुए शौचालय के स्थान पर नए शौचालय का निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया है। यदि वह ऐसा नही करता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related

JAUNPUR 7349883476227321714

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item