लाइनबाजार , गौराबादशाहपुर के थानेदार लाइन हाज़िर
https://www.shirazehind.com/2024/11/blog-post_864.html
जौनपुर। एसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने मंगलवार की देर रात कई थानेदारों का तबादला कर दिया। इस तबादले की आंधी में दो थानाध्यक्ष अब पुलिस लाइन में ड्यूटी देंगे। दो चौकी प्रभारी को थानेदारी की कमान मिली है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार लाइनबाजार के थानाध्यक्ष के के चौबे और गौराबादशाहपुर के थानेदार राजाराम द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया, केराकत कोतवाल को लाइनबाजार की कमान सौपा गया, मीडिया सेल में तैनात अवनीश को राय को केराकत का प्रभार मिला है। सरायख्वाजा के एसओ मनोज कुमार सिंह को सरपतहां भेजा गया। सरायपोख्ता के चौकी इंचार्ज फूलचंद पांडेय को गौराबादशाहपुर का थानेदार बनाया गया। बक्शा के प्रभारी उदय प्रताप सिंह को जन सूचना सेल में भेज दिया गया। पुरानी बाजार के चौकी प्रभारी को बक्शा थानाध्यक्ष बनाया गया ।

