खेल आपसी सौहार्द का प्रतीक है : बीएसए

 

जौनपुर। खेल आपसी सौहार्द का प्रतीक है,इसी प्रकार शिक्षक खेल की भावना  से प्रेरित होकर नन्हे मुन्ने बच्चों से  आत्मिक लगाव लगाकर,शिक्षण कार्य करें,जिससे उनका उचित मार्ग दर्शन और भविष्य का निर्माण हो सके ।उक्त बातें  मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा के प्रांगण में शिक्षकों के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर गोरख नाथ पटेल ने कही। 

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय,प्रदेश महामंत्री अनिल यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष राय साहब यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी सच्चिदा नंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रभारी विंध्यवासिनी उपाध्याय,कार्यालय प्रभारी बदलापुर सुभाष गुप्ता,राम केश यादव,पूर्व व्यायाम शिक्षक कमलदेव तिवारी ,विमल यादव  सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर गोरख नाथ पटेल जी को प्रदेश महामंत्री और खंड शिक्षा अधिकारी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।अंत में उमेश मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष बदलापुर ने आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 3054300191471526144

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item