प्रिंसिपल डॉ. जंगबहादुर सिंह का हुआ जोरदार स्वागत , किया गया सम्मान

 उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा 'राज्य पुरस्कार' से सम्मानित डॉक्टर जंग बहादुर सिंह का किया गया अभिनंदन

जौनपुर। जनक कुमारी इंटर कॉलेज के कर्मठ प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जंग बहादुर सिंह को राज्य पुरस्कार  हेतु चयनित होने पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा नगर के गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष एवं शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य हरेंद्र कुमार राय रहे।कार्यक्रम में  प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ रंग नाथ राय, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक देवकी शर्मा, डॉ रणजीत सिंह, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ,डॉक्टर उदयराज सिंह ,डॉक्टर राजेश त्रिपाठी महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद , संतोष दूबे मंत्री जौनपुर  इकाई एवं प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के  सम्मानित प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष सिंह, डॉक्टर जयप्रकाश सिंह 'बाबा', डॉक्टर राकेश सिंह , डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ जय प्रकाश सिंह ,तथा  माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक  रमेश सिंह सहित जनपद के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। 

डॉक्टर जंग बहादुर सिंह के  सम्मान के साथ-साथ गत वर्ष प्रधानाचार्य राज्य प्रधानाचार्य पुरस्कार से पुरस्कृत  चंद्रमणि सिंह तथा इस साल पुरस्कृत डॉक्टर राजेश पाठक को भी प्रधानाचार्य परिषद  द्वारा सम्मानित किया गया ।

अपने उद्बोधन में डॉक्टर जंग बहादुर सिंह ने कहा कि हम आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से ही आज इस  सम्मान के हकदार हुए हैं और मैं अपनी तरफ से आपको आश्वस्त करता हूं कि  पद एवं पुरस्कार की  गरिमा को बरकरार रखने का पूरा प्रयास करूंगा।

Related

JAUNPUR 4745306593314829804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item