डाल्हनपुर मे पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध हाल में मौत

 आत्महत्या हत्या के बीच उलझी गुत्थी

 फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाया किया साक्ष्य


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर एक पेट्रोल पंप कर्मी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , अन्य कर्मियों कहना है कि यह फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिसके चलते आत्महत्या हत्या के बीच गुत्थी उलझ गई ।


बता दे की डाल्हनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सरायख्वाजा के बङऊर गांव निवासी राधेश्याम बिन्द का 23 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद बिन्द रात में पेट्रोल पंप पर  काम करता था। लेकिन भोर में पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि नीम की डाली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जमीन पर पाया । नीम के पेड़ पर नहीं था यही सवाल खड़ा हो गया  कि यह कैसे मरा ?  सूचना पर सुबह  परिजन भी पहुंच गए । परिजनों ने साजिशन हत्या का आरोप लगाना शुरू किया ,जिसके बाद जिले से फोरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य लिया,जिसमे मृतक के पास  कटी रस्सी चप्पल व अन्य सामग्री एकत्रित कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। वही पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि यह रस्सी सहारे फांसी लगाया था, जिसको हम लोग ने रस्सी काटकर शव को पहले उतार दिया । वहीं परिजनो का कहना था कि जब उसकी फांसी लगाने पर मौत हुई तो शव नीचे क्यो था । पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।  वहीं चर्चा है कि पेट्रोल पंप से 50 हजार से अधिक वह ड्रीम इलेवन ऑनलाइन गेम खेल गया था। जिसके लिए वह पैसा वापस नहीं कर पा रहा था, उसे परेशान किया जा रहा था। और प्रताड़ित होने के चलते वह फांसी लगाकर मर गया। तरह-तरह की चर्चाएं हैं । आत्महत्या और हत्या के बीच गुत्थी उलझ चुकी है। परिजनों का कहना है साजिशन हत्या की गई है।

 वहीं थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह का कहना है शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकता है। प्रेमचंद पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था  प्रेमचंद घर पर रहकर अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बटाता रहा ।

Related

डाक्टर 7172014090548427065

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item