दस घण्टे के अन्दर दो भाइयों की मौत से परिजन मर्माहत

बड़े भाई के देहांत से दुखी छोटे भाई ने भी प्राण त्यागा


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यवसायी परिवार के दो भाइयों की मौत में पूरा नगर मर्माहत है। रविवार को भोर में  5 बजे बड़े भाई राजकपूर अग्रहरि का देहावसान हो गया। राजकपूर जी रामलीला समिति के संरक्षक के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं में प्रमुख पद पर विराजमान रहे। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने रामघाट पर शवदाह हेतु गये थे। शवदाह कर अभी लौटे भी नहीं थे कि छोटे भाई संतोष अग्रहरि के देहांत की मनहूस खबर से सब दंग रह गये। बताया जाता है कि बड़े भाई के देहांत से दुखी छोटे भाई ने भी अपने प्राण त्याग दिया। फिलहाल शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

Related

जौनपुर 6240361635688537163

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item