सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान: मणीन्द्र मिश्रा
कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
जौनपुर। देश वर्तमान में गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है और केंद्र सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गई है। इन हालातों में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज बुलंद कर रही है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक मणीन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के संगठन सृजन सम्मेलन में कही।
श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के समय से ही न केवल विदेशी ताकतों बल्कि सांप्रदायिक विचारधाराओं के खिलाफ भी संघर्ष करती आई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी अपने फ्रंटल संगठनों को सक्रिय करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएगी। पार्टी के समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्रीमती मंजू संत ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उम्मीदें लगाए बैठी है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे हर घर तक जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करें और कांग्रेस की नीतियों से जन-जन को अवगत कराएं। उन्होंने विश्वासघात करने वालों को चिन्हित कर पार्टी नेतृत्व को जानकारी देने की बात भी कही।
जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने संगठन निर्माण की समयसीमा बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने बूथ का निर्माण कर रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजें।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।
सभा को प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, तिलकधारी निषाद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, रेखा सिंह, अमित तिवारी बबलू, उस्मान अली, संतोष गिरी, विनोद त्रिपाठी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर देवराज पांडेय, देवेश उपाध्याय, शेर बहादुर सिंह, प्रेमचंद मौर्या, ओमकार यादव, शिव मिश्रा, विनय तिवारी, राजकुमार निषाद, महात्मा शुक्ला, मु. ताहिर, सुनील दूबे गुड्डू, मनभावती दूबे, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, शहनवाज मंजूर, राजकुमारी मिश्रा, सुबास सिंह, जब्बार अली सलमानी, आरीफ सलमानी, फैयाज हासमी, असरफ, इकबाल हासमी, संदीप निषाद, इरशाद खान, ललित चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।