मोदी सरकार के 11 वर्ष बेमिसाल, देश को मिली वैश्विक पहचान: गिरीश यादव

जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में "11 साल बेमिसाल" कार्यक्रम का आयोजन एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने मोदी को असंभव को संभव करने वाला नेता बताया।

विशिष्ट अतिथि विद्यासागर सोनकर ने कहा कि मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व में देश की एकता, अखंडता और सार्वभौमिकता सुरक्षित रही है। ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मोदी सरकार के निर्णयों को ऐतिहासिक बताया, जैसे अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक पर रोक, महिला आरक्षण, सीएए और नोटबंदी।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सरकार की उपलब्धियों में पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जनधन योजना को शामिल किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया है।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री की नीतियों को देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुधारों की दिशा में मील का पत्थर बताया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ,कृपाशंकर सिंह, अजय शंकर दुबे, , संतोष सिंह व अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया। अंत में प्रदर्शनी और प्रेस वार्ता का आयोजन भी हुआ।

Related

JAUNPUR 3705119958862168097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item