कामर्शियल उपयोग करने वाले ट्रैक्टर मालिकों पर कार्रवाई तेज, 60 ट्रैक्टरों का चालान

 

जौनपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब ट्रैक्टर मालिक भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रैक्टरों के व्यावसायिक प्रयोग पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान 60 ट्रैक्टरों की गहन जांच की गई, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर उनका चालान किया गया और जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को जागरूक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कृषि उपयोग के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का व्यावसायिक प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है। साथ ही ट्रैक्टर चलाने वाले चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। ट्रॉली के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाना आवश्यक है, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ट्रैक्टरों को सीज कर लिया जाएगा।

इसी क्रम में अवैध स्टैंड पर भी सख्ती दिखाई गई। कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 6 ऑटो रिक्शा सीज किए, जबकि 25 ऑटो चालकों का चालान किया गया।

यातायात पुलिस का यह अभियान नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त संदेश है कि अब लापरवाही नहीं चलेगी। यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगी।

Related

डाक्टर 1275864431678025933

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item