बदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन किया जाए शुरु

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा नवनिर्मित बदलापुर बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया।

              निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस स्टेशन के लोर्कापण का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके पश्चात भी अभी तक बस स्टेशन से बसों का संचालन नही हो रहा है जिसपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेशन इंचार्ज को निर्देशित किया कि बस स्टेशन को क्रियाशील करते हुए शीघ्र बसों का संचालन शुरु किया जाए, जिससे यात्रीगण सुगमतापूवर्क यात्रा कर सके।
           जिलाधिकारी ने कहा कि बदलापुर के इस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टेशन का लोकार्पण हो चुका है किंतु संचालन नहीं किया जा रहा है यह अत्यन्त खेदजनक है, बसों के संचालन के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इसे शीघ्र क्रियाशील किया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
         इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।
              इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बदलापुर में पीली नदी पर हो रहे खोदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने खोदाई के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए वहां मौजूद श्रमिकों, जेसीबी संचालकों में मिष्ठान वितरित करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया तथा उनके कार्यो की सराहना की।
           उन्होंने कहा कि पीली नदी को जीवन्त करने के इस पुनीत कार्य में आप सभी का प्रयास बेहद सराहनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोकलैण्ड चालकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया।
                                          

Related

डाक्टर 1147443426172139869

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item