सर्पमित्र मुरलीधर हौसला के स्वास्थ्य में आया सुधार

 शुभचिन्तकों व परिजनों के चेहरे पर छायी खुशी

जौनपुर। जनपद के नौपेड़वा निवासी सर्पमित्र मुरलीधर हौसला के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। हालांकि उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिये गुरूवार सुबह तक चिकित्सक की देख—रेख में रखा जायेगा। मुरलीधर हौसला आज सुबह वार्तालाप के दौरान बताया कि ईश्वर की कृपा एवं देश भर के समर्थकों के दुवाओं और वरिष्ठ चिकित्सक की देख—रेख का परिणाम है कि बड़ी घटना होने पर भी जान बच गयी।

बता दें कि बीते मंगलवार की सुबह रेस्क्यू के पूर्व कोबरा सांप से स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ की थी जिससे वह जाल में बुरी तरह फंस गया था। बहुत ही गुस्से में था। जरा सी असावधानी होने पर कोबरा सांप ने डस लिया था। हमारी चार पहिया वाहन मौके पर स्टार्ट नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों के दो पहिया वाहन से 40 मिनट में निजी चिकित्सालय में पहुंचने पर चक्कर आने पर हम बेहोश हो गये थे। 24 घंटे बीतने के बाद 15 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने के बाद भी शरीर के दाहिने हाथ में सर्पदंश के काटे स्थान पर हाथ में सूजन के साथ सिरदर्द अभी भी होने लगा। उन्होंने सोशल मीडिया से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हम बेजुबान जीवों को बचाते हैं। सांप को क्या पता कि हम बचाने आए हैं। मौका मिलते ही डस लिया। लोगों को सावधान सतर्क रहने की बात करते हुए कहा कि झाड़—फूंक के चक्कर में कदापि न पड़े। सांप के काटने पर तुरंत जिला चिकित्सालय या जहां एंटीवेनम इंजेक्शन मौजूद हो, मरीज़ को वहीं ले जायं। आज समय से पहुंचने पर हमारी जान बचाई गई है।

Related

जौनपुर 8208154797587012247

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item