तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर

 घायल अधेड़ की उपचार के दौरान हुई मौत, मुकदमा दर्ज

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में बीते बुधवार को सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया जिससे घायल अधेड़ की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे केराकत थाना क्षेत्र के भोगीपट्टी गांव के धंजू अपनी बाइक से जौनपुर शहर से वापस घर के तरह आ रहे थे। जौनपुर-केराकत हाईवे पर जैसे ही वह जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर से धंजू (55) गंभीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में गुरुवार को दोपहर में धंजू की मौत हो गई। जफराबाद थाना पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया तथा मृतक के बेटे के तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

Related

डाक्टर 5183608764718956223

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item