आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर हमला, लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान
https://www.shirazehind.com/2025/06/blog-post_323.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया और संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि मंत्री संजय गोंड ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। प्रेस की स्वतंत्रता खत्म कर दी गई थी और बिना मुकदमा दर्ज किए पत्रकारों को जेल में डाला गया।
विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आपातकाल संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत घोषित किया गया था, जो 21 महीने तक चला।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले में इंदिरा गांधी को चुनाव में दोषी पाए जाने के बाद आपातकाल लगाया गया था।
पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए और हजारों विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रेस पर सेंसरशिप थोप दी गई थी और नेताओं को बिना आरोप जेल भेजा गया।