संजय कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करते हुए संजय कुमार सिंह, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोण्डा खास, विकास क्षेत्र सिरकोनी को जनपद जौनपुर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह घोषणा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा की गई।

इसके साथ ही साजेश सिंह (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मदारपुर दोयम, सिरकोनी), कमलेश कुमार सिंह (सहायक अध्यापक, त्रिलोचन बड़ागांव, जलालपुर) और सत्य प्रकाश मिश्र (प्रधानाध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा, रामनगर) को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

संयोजक पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही जनपद में योग्य शिक्षकों को सदस्य बनाकर संगठन का चुनाव संपन्न कराएंगे और अध्यक्ष, मंत्री सहित पूरी कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों में भी संगठनात्मक संरचना तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सह संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि संघ प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में शिक्षकों के विरुद्ध होने वाली अनुचित कार्यवाहियों का सशक्त विरोध करेगा। वहीं, संघ के संरक्षक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा

संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति पर शिक्षक समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद के वरिष्ठ शिक्षक नेताओं सुनील, जटाशंकर, दुर्गा यादव, राजेश यादव, रूद्र सेन सिंह, राजेश सिंह, शशिकला देवी, मीना कुमारी, निर्मला देवी आदि ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर एक बार फिर सक्रिय और सशक्त भूमिका में नजर आएगा।


Related

गाजीपुर 7288629004937759828

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item