हर्ष फायरिंग करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

 

जफराबाद।क्षेत्र के हिसामपुर गांव में एक लड़की की गोदभराई के कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी।30 मई को वीडियो वायरल हो गया था।पुलिस ने मामले में स्वयं संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया था।सोमवार की शाम को ऊक्त फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ऊक्त गांव निवासी शंभु प्रसाद की पुत्री नीलू की गोदभराई का कार्यक्रम था। गोदभराई करने केराकत क्षेत्र के सरकी गांव से लड़के वाले आये थे।कार्यक्रम में सजंय कुमार पुत्र विदेशी राम निवासी महंगूपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ भी आये थे।उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर था।उनके रिवाल्वर से कृष्णा कुमार हर्ष फायरिंग करने लगा था।पुलिस ने मामले में सजंय कुमार, शंभु प्रसाद व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।कार्यक्रम में फायर करने वाले कृष्णकुमार पुत्र राजपति निवासी हिसामपुर को मुखबिर की सूचना पर एस आई सजंय कुमार ने गिरफ्तार कर लिया।उसका चालान भेज दिया गया।

Related

डाक्टर 5252398291657780157

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item