‘रश्मिरथी’ की प्रस्तुति से हुए अभिभूत हुए डीएम
"आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, प्रकृति को सुरक्षित बनाएं" – समर कैंप में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डीएम डॉ. दिनेशचंद्र सिंह ने बच्चों संग की पौधरोपण की पहल
जफराबाद। प्राकृतिक सौंदर्य की रक्षा और भावी पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में चल रहे समर कैंप का बुधवार को एक खास रूप देखने को मिला। जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेशचंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने कैंप का दौरा कर बच्चों की प्रतिभा और ऊर्जा को सराहा।बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कालजयी काव्य कृति ‘रश्मिरथी’ के अंशों ने डीएम को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा, "आज की पीढ़ी में जो सृजनात्मकता और जागरूकता है, वही हमारे देश का उज्जवल भविष्य है।"
इस दौरान डॉ. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा,
"प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए। क्योंकि वृक्ष हैं, तो जीवन है।"
उन्होंने भावनात्मक नारे के साथ सभी को प्रेरित किया –
"आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, प्रकृति को सुरक्षित बनाएं!"
कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम और अन्य अधिकारियों ने ग्रामसभा स्थित सरोवर परिसर में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए एक प्रेरणादायी संदेश बन गई।
उपस्थित प्रमुख लोग:
बीडीओ नीरज जायसवाल, बीईओ अमरेश सिंह, ग्राम प्रधान सुचिता सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला सहित शिक्षकगण विनय सिंह, रत्नेश सोनकर, लता शुक्ला, अभिषेक सिंह, राधेश्याम यादव व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण – इन तीनों की एक साथ सीख देता यह समर कैंप एक मिसाल बन गया है।