संविधान बचाओ सम्मेलन में बोले कांग्रेस नेता - देश का संविधान खतरे में
https://www.shirazehind.com/2025/06/blog-post_87.html
मछलीशहर, जौनपुर। डगरियाव गांव में आयोजित संविधान बचाओ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव पंकज सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार देश की संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर संविधान को कमजोर कर रही है। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकार खत्म किए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान बचाने को संकल्पित हैं।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजेश राकेश व प्रभारी मंजु संत ने कहा कि भाजपा सांसदों व मंत्रियों द्वारा संविधान बदलने की बात कहने पर जनता ने उन्हें बैसाखी पर खड़ा कर दिया है, 2027 में पूरी तरह उखाड़ फेंकने का संकल्प है।
सचिव सत्यवीर सिंह ने सरकार पर पाकिस्तान मुद्दे पर अमेरिका के सीजफायर के आगे झुकने का आरोप लगाया, जबकि जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने जातिगत जनगणना की मांग दोहराई। कार्यक्रम का संचालन आरिफ सलमानी ने किया।
इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

