भाजपा जौनपुर ने 16 मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा की, महिला नेतृत्व को मिला सम्मान
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शनिवार को कुल 24 में से 16 मंडलों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई।
घोषित 16 सदस्यीय टीमों में तीन-तीन महिला नेत्रियों को स्थान देकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया है। संगठन द्वारा जातीय संतुलन एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की स्पष्ट झलक भी इन नियुक्तियों में दिखाई देती है।
जिन मंडलों में पदाधिकारी घोषित किए गए हैं, वे हैं:
बदलापुर, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महाराजगंज, खुटहन जमुनिया, सुईथाकला, अरसिया, शाहगंज, जौनपुर उत्तरी, करंजाकला, गभीरन, रामदयालगंज, सिकरारा, परशुरामपुर, बैजारामपुर।
इन प्रत्येक मंडलों में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
8 मंडलों में नियुक्ति शेष:
नौपेड़वा, मुंगराबादशाहपुर, तरहटी, पवारा, बेलवार और सुजानगंज मंडलों में अभी नए अध्यक्षों का चयन नहीं हो सका है, इसलिए वहाँ पुरानी कार्यकारिणी ही कार्यरत रहेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,
"संगठन ने जिन साथियों को जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें पूरी निष्ठा और ऊर्जा से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में यह टीम अहम भूमिका निभाएगी।"
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह के साथ मंडल अध्यक्षगण संजीव शुक्ला सनी, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह, सिकंदर मौर्य, बसंत लाल मौर्य, अशोक बिंद, अनिल सिंह, अवधेश दुबे, चिंता हरण शर्मा, सारिका सोनी, प्रशांत रंजन सिंह, अजय यादव, लाल बहादुर पाल, ब्रह्मदत्त गिरी, सुरेंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।