300 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र में बुधवार को श्रीवास्तव फार्माक्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के सामने आयोजित इस शिविर में 300 मरीजों की जांच कर निःशुल्क इलाज किया गया व दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।


शिविर में डॉक्टर शुभम सिंह, डॉक्टर अनूप सिंह व डॉक्टर अरीबा खान ने मरीजों का उपचार किया। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर निःशुल्क इलाज किया, जिसमें कमर दर्द, नसों का सुन्नपन, हाथ-पैर में कमजोरी आदि शामिल हैं। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित हुए।


श्रीवास्तव फार्माक्यूटिकल्स लिमिटेड की यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हुई। कंपनी की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं और कंपनी के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन रिशु श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अंशु श्रीवास्तव, प्रिंसू श्रीवास्तव, विशाल साहू, अंकित साहू, प्रीति यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5445455783169252046

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item