एसएसओ पर हमले के मामले में तीन नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज

 


जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के शाहबड़ेपुर फीडर पर तैनात एसएसओ पर मंगलवार की रात को जानलेवा हमला हुआ था।जिसमे  देर रात को तीन ज्ञात व 30 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

ऊक्त मामले में एसएसओ इरफान खान पुत्र शमशेर खान निवासी मुहल्ला नासही कस्बा जफराबाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कादीपुर गांव के निवासी सीपी चौहान  हरगोविंद तथा शत्रुघ्न सिंह निवासी अज्ञात तथा 25 से 30 अन्य निवासीगण कादीपुर रात में फीडर पर पहुंचकर मुझे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिए।हमले में मुझे काफी चोट आयी।पीड़ित की तहरीर पर ऊक्त तीन नामजद तथा बाकी अज्ञात के विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी हुई है।

थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ओर मुकदमा दर्ज करके दबिश दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item