चौकियां धाम में मनाया गया गुरू पूर्णिमा पूजन पर्व

 

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में स्थित सद्गुरु कुटी में सीताराम नाम शरण जी महाराज के नेतृत्व में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तिथि में गुरू पूर्णिमा पूजन पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूर—दराज से पहुंचे तमाम शिष्यों ने अपने गुरू सीताराम नाम को माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम ओढ़ाकर उनके चरणों को धोया। साथ ही आरती, वन्दन एवं पूजन करके आशीर्वाद भी लिया। वहीं गुरू पूर्णिमा का वर्णन करते हुए सीताराम जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पावन दिन परम कल्याणकारी होता है। यह शुभ दिन गुरू की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है जो ज्ञान और आत्मज्ञान अध्यात्म के मार्ग पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानव जीवन में भी सुख दुःख भारी कठिनाई परेशानी आती है। उस दौरान गुरु ही आपके अंधकार मय जीवन से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही सद्गुरु होता है। गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष। गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटै न दोष।। जब हमारे जीवन में कुछ भी दिखाई नहीं देता। तब गुरु ही हमारे राहों को सरल बनाते हैं। ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है। गुरू हमेशा शिष्यों के मार्गदर्शक रहे हैं। हमारे सांसारिक जीवन में गुरु ही अज्ञानता दूर करके ज्ञान का प्रकाश देकर उसे मोक्ष के द्वार तक पहुंचाने का काम गुरू ही करते हैं।

इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, सुरेश पाण्डेय, अनिल सिंह, अविनाश राय एडवोकेट, बैकुंठ नाथ चौबे, सुरेंद्र गिरी, प्रमोद मोदनवाल, आशीष माली, गणेश साहू, कप्तान उपाध्याय, सचिन गिरी, विनोद मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे। गुरू पूर्णिमा पूजन समापन होने के पश्चात भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related

डाक्टर 9152170496017320634

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item