पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो होनहारों ने यूजीसी-नेट में मारी बाज़ी, विभाग में जश्न का माहौल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर कदम बढ़ाता नजर आया है। विश्वविद्यालय के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग के दो मेधावी विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट जून 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

उजमा खान, पुत्री  मोहम्मद मारूफ खान, और रजनीश कुमार मौर्य, पुत्र  विश्वनाथ मौर्य, ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास का परिचय दिया है।

इनकी इस उपलब्धि पर फैकल्टी ऑफ एप्लाइड सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के डीन प्रो. मनोज मिश्रा, विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह, एवं प्राध्यापक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार पांडेय तथा डॉ. अन्नू त्यागी ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विभाग में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और सहपाठियों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इज़हार किया और इसे विभाग की शिक्षा गुणवत्ता का प्रमाण बताया।

यह सफलता न सिर्फ इन दोनों विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर है, बल्कि उन छात्रों के लिए भी प्रेरणा है जो उच्च शिक्षा व शोध क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।


Related

डाक्टर 1626930751134215683

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item