संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर चौकियां में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक वर्ष पहले मृतक रागिनी सोनकर की शादी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर मुकेश सोनकर 26 वर्ष से हुई थी। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची तो विवाहिता का शव उसके कमरे के सामने पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भोर में रागिनी सोनकर के मायके पक्ष के लोगों ने लाइन बाजार थाने पर सूचना दिया कि उसकी पुत्री रागिनी का फोन कॉल कट कर दिया जा रहा है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला के मायके पक्ष ने किसी अनहोनी की आशंका जताई जिस पर स्थानीय चौकी पुलिस मुकेश सोनकर के घर पहुच गए।
पुलिस ने देखा तो विवाहिता रागिनी सोनकर (24) का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था। विवाहिता के गले मे निशान बना हुआ मिला। विवाहिता की सास और अन्य सदस्य फरार हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि मृतक रागिनी सोनकर के पिता मोहन सोनकर द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related

जौनपुर 735518794862483043

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item