रिश्तेदारी में आया युवक युवती को भगा ले गया,मुकदमा दर्ज

 


जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में रिस्तेदारी में आया हुआ युवक एक 19 वर्षीय युवती को रात के अन्धेरे में भगा ले गया। युवती की मां को इसकी जानकारी सुबह जगने पर हुई। माता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और कार्यवाई में जुट गयी है। 

उक्त गांव की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 17 जुलाई को उसके परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गये। रात्रि में ही उसके गांव में रिस्तेदारी में आया हुआ एक युवक उनकी 19 वर्षीया पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। इसकी शिकायत जब परिवार के लोगों ने उस युवक के माता पिता से किया तो उन लोगों ने उनसे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई करने में जुट गयी है।

Related

डाक्टर 3250086420306239583

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item