"सेवा भारती का संकल्प — हर नारी बने स्वावलंबी"

सेवा भारती जौनपुर की जिला इकाई गठित, नारी स्वावलंबन केंद्र का भव्य शुभारंभ

जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर द्वारा सिविल लाइंस स्थित खरका सेवा बस्ती (पक्का पोखरा) में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला इकाई का गठन किया गया एवं "महारानी लक्ष्मीबाई नारी स्वावलंबन केंद्र" का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में जरूरतमंद महिलाओं एवं युवतियों को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की पहल की गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ काशी प्रांत सेवा भारती के महामंत्री इंजीनियर जियुत राम विश्वकर्मा, जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह, काशी प्रांत सह सेवा प्रमुख पवन जी, विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, सेवा भारती अध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यशाला का उद्घाटन हुआ।

घोषित जिला कार्यकारिणी:

बैठक में डॉ. सुभाष सिंह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • संरक्षक: डॉ. विनोद कनौजिया, अखिलेश कुमार पांडेय
  • उपाध्यक्ष: विनीत सेठ, डॉ. राजकुमार सोनी
  • मंत्री: नरेंद्र पाठक, संतोष कुमार
  • कोषाध्यक्ष: सुजीत अग्रहरि (सीए)
  • महिला प्रमुख: स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह
  • किशोरी विकास प्रमुख: मीना यादव, सुषमा श्रीवास्तव
  • वैभव श्री प्रमुख: दिलीप सिंह, किरण सिंह
  • शिक्षा आयाम: अर्चना सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता
  • स्वास्थ्य आयाम: डॉ. बृजेश कनौजिया, डॉ. पवन चौरसिया
  • स्वावलंबन आयाम: दीपक सिंह, ओमित साहू
  • सामाजिक आयाम: डॉ. राजेश कुमार, सिद्धार्थ सिंह, ओम प्रकाश मौर्य
  • प्रचार प्रमुख: प्रकाश सिंह रघुवंशी, सुधीर सिंह, रामचंद्र मधुकर श्रीमाली
  • संपर्क प्रमुख: पं. आनंद मिश्र, रेखा तिवारी, सुजीत गुप्ता
  • आपदा प्रबंधन: रजनीश शर्मा, डॉ. राजेश मौर्य
  • सुपोषण आयाम: डॉ. संजीव पांडेय, डॉ. रश्मि मौर्य

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश:

डॉ. तेज सिंह ने केंद्र के उद्देश्यों और कार्यशैली की जानकारी दी और कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अरुण कुमार सिन्हा एवं प्रशिक्षिका कंचन विश्वकर्मा के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया, जबकि विभाग महामंत्री रोहित जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास, सखी वेलफेयर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका कंचन विश्वकर्मा, राजीव सिंह, धर्मेंद्र निषाद, नीलेश सिंह, नवनीत एवं आनंद शाखा के कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Related

डाक्टर 6784525266074233340

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item