एसपी व एडीजे संग डीएम ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, एडीजे प्रथम की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी जहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में बन्दियों के लिये चिकित्सक के.के. पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगा जहां बंदियों का स्वास्थ्य संबंधित जांच सुगर, बीपी, टीबी, सहित अन्य बीमारियों के लगभग 123 बंदियों की जाँच की गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाय। इस दौरान बन्दियों से संवाद करते हुए भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 6896593401983580350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item