खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गम्भीर

जौनपुर। बीती रात लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई एक बुरी तरह से जख्मी हो गया । उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा राम सागर गांव के पास शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक पे तीन युवक दीपक गौतम पुत्र दया राम उम्र 24 वर्ष निवासी बेलाव राम सागर
शुभम कुमार पुत्र शिव शंकर उम्र 23 वर्ष निवासी बेलवा राम सागर ,जय सिंह पुत्र विजय कुमार गौतम उम्र 23 वर्ष निवासी बलवा राम सागर 

हीरोहोण्डा मोटरसाइकिल से  बाजार से घर जा रहे थे एक बाइक पर तीनों युवक जैसे ही अपने गांव के पास पहुचे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी जिसमे , जय सिंह और शुभम की  मौके पर ही मौत हो गई दीपक गौतम की स्थिति गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए शहीद उननाथ सिंह जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने बीएचयू वाराणसी सेंटर रेफर कर दिया । सूचना मिलते ही सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी।



Related

डाक्टर 1429781147382727577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item