मानव जीवन का असली मकसद ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति: आशा गुजराल

 

जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से जौनपुर जोन का जोनस्तरीय निरंकारी महिला समागम नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में केंद्रीय ज्ञान प्रचारिका आशा गुजराल दिल्ली की अध्यक्षता में हुआ जहां जनपद के 43 शाखाओं से बहनों ने भाग लिया। बहन जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा को प्राप्त करना है जो पूर्ण सद्गुरु की अपार कृपा द्वारा ही संभव है।

उन्होंने सद्गुरु के शिक्षाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मनुष्य जीवन का असली मकसद ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति करना है जो पूर्ण सतगुरु की शरण में आने से ही होता है। ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात सहनशीलता तथा नम्रता के गुण सहज ही आ जाते हैं। यह मनुष्य जीवन बड़ा अमोलक है। इसको संभाल के रखना हमारा फर्ज है। यह जीवन हमें 84 लाख योनियों के पश्चात मिलता है हमें इस निरंकार की भक्ति के लिए निरंतर सत्संग करते हुए अपने मन को सेवा  सिमरन और सत्संग में लगाना चाहिये।
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया की विभिन्न क्षेत्रों में आज महिलाएं नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं, उनकी प्रगति देखकर खुशी होती है। महिलाओं को सकारात्मक सोच अपनाकर अपने घरों में खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। सभी का सम्मान करना चाहिए, बच्चों का ख्याल रखना चाहिए, और बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। सेवा भी प्यार से किया जाय। उन्होंने महिलाओं द्वारा पेश किये गये भक्ति भरे प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुये बताया कि गृहस्थी जीवन में रहते हुए भी भक्ति करते हुए अपने पवित्र गुणों से परिवार को संभालती हैं। संगतों में बहनों की अधिकतम उपस्थिति और समर्पित भागीदारी होनी चाहिये।
कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं से आयीं बहनों ने हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी भाषा में अपनी श्रद्धा व्यक्त किया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन व सतगुरु माता जी का संदेश भजनों, समूह गीतों, कविताओं, विचारों के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया। इस आशय की जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

JAUNPUR 1045495823548865476

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item