मिट्टी की दीवार गिरने से मलवे मेें दबी वृद्धा की मौत

 रिपोर्ट - संजय शुक्ल 

केराकत (जौनपुर ) । गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा दलित बस्ती में मंगलवार की रात आठ बजे  मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मलवे मेें दब कर मौत हो गयी। 

जानकारी के अनुसार सकरा गांव निवासी नगड़ू राम की 65 वर्षीया पत्नी कलौता रात में खाना बना रही थी बरसात के बीच अचानक भरभरा कर कच्ची मिट्टी की दिवाल गिर गयी जिससे वह उसमें दब गयी।


परिजनो के शोर मचाने पर अनेक पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत से मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला। सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर हलका लेखपाल ने पहुंच कर छानबीन की।

Related

डाक्टर 1239816645244779333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item