अवैध असलहे के साथ अपराधी गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमों में पहले से वांछित था अभियुक्त
https://www.shirazehind.com/2025/08/blog-post_26.html
जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रविवार को मखमेलपुर नहर के पास दबिश देकर एक वांछित अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान संगम यादव पुत्र श्याम कुमार यादव, निवासी मखमेलपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने उसके पास से एक 12 बोर का नजायज तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपराधिक इतिहास उजागर
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संगम यादव के विरुद्ध पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और SC/ST एक्ट की धाराएं शामिल हैं। प्रमुख मुकदमों में शामिल हैं:
- मु0अ0सं0-450/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सरायख्वाजा
- मु0अ0सं0-0028/2025, धारा 115(2), 351(3), 352, थाना खेतासराय
- मु0अ0सं0-0059/25, धारा 115(2), 351(2), 352, थाना सरायख्वाजा
- मु0अ0सं0-0076/24, धारा 323, 504, 506, थाना सरायख्वाजा
- मु0अ0सं0-117/25, धारा 115(2), 352 व 3(2)5ए SC/ST एक्ट, थाना सरायख्वाजा
- मु0अ0सं0-428/2024, धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352, थाना सरायख्वाजा

