चोरी में वांछित बेटे की तलाश में गए चौकी प्रभारी ने मां से की बदसलूकी, विरोध करने पर पिटाई की

 पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,

चौकी प्रभारी ने बदसलूकी से किया इन्कार 

रिपोर्ट - संजय शुक्ला 

केराकत  (जौनपुर)।बेटे की तलाश में पहुंचे चौकी प्रभारी पर महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है l पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है l मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के थानागद्दी बाजार का है l


थानागद्दी चौकी प्रभारी बुधवार की दोपहर, बाजार में स्थित सिराज अली की पत्नी मुन्नी देवी की चूड़ी की दुकान पर पहुंचे और उसके बेटे शहजाद के बारे में पूछा l मुन्नी देवी ने जब अनभिज्ञता जाहिर की तो चौकी प्रभारी उसे चौकी पर उठा ले गए  और उसके साथ अभद्रता की l विरोध करने पर उसकी पिटाई की l 


पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने की बात कही तो चौकी प्रभारी गुरुवार को उसके बड़े बेटे साबिर को उठा ले गए और हवालात में बंद कर दिया l घटना से व्यथित पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था कायम रखने वाली पुलिस ही अगर आमजन के साथ इस तरह का व्यवहार करेगी तो न्याय की उम्मीद किससे की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी से मामले की जानकारी ली और किसी को अनावश्यक परेशान नहीं करने की हिदायत दी l इस मामले में चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने कहा है कि मुन्नी देवी का एक लड़का चोरी में वांछित है l उसका आधार कार्ड मांगने गया था l चौकी प्रभारी ने महिला से किसी प्रकार की बदसलूकी से इन्कार किया l

Related

डाक्टर 3590980324247988685

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item