राहुल गांधी की बिहार यात्रा : वोट चोरी के ख़िलाफ़ देश में नई जागरूकता : सत्यवीर सिंह
इस यात्रा ने लोगों के मन में यह विश्वास पैदा किया है कि देश की राजनीति अब झूठ, भय और अन्याय के रास्ते पर नहीं चल सकती। जनता अब अपने अधिकारों के लिए सजग हो चुकी है और राहुल गांधी के नेतृत्व में बदलाव का संकल्प ले रही है।
उक्त बारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव सत्यवीर सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि “राहुल गांधी जी की बिहार यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। आज आम लोग समझ चुके हैं कि उनकी मेहनत की कमाई, उनका अधिकार और उनका वोट ही उनकी असली ताक़त है, और यदि वोट चोरी होगी तो जनता की आवाज़ दब जाएगी। लेकिन अब जनता जाग चुकी है और राहुल गांधी जी इस जागरूकता को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। बिहार से शुरू हुई यह लहर पूरे देश में बदलाव की आँधी बनेगी।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं की आवाज़ उठाती रही है। राहुल गांधी का संदेश यही है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होना होगा। आज यह साफ़ हो गया है कि आने वाले दिनों में जनता ही निर्णायक भूमिका निभाएगी और वोट चोरी जैसी साजिशों को जड़ से खत्म करेगी।
चल झुठा
जवाब देंहटाएंसर्व धर्म सम भाव, गो, गंगा, और विद्वानों की सुरक्छा, दंगों, दबंगों से सुरक्छा, जर, जोरू, जमीन की सुरक्छा, अखण्ड भारत, छेत्र वाद, जातिवाद आदि समस्या से संतुष्टि आदि की गारंटी सभी पार्टियों को देनी चाहिए तभी काम बनेगा ओट चोरी तो पहले भी होती रही है।
जवाब देंहटाएं