जूनियर हाईस्कूल कल्याणपुर का मर्जर समाप्त, अब पंचायत भवन या डीह बाबा मंदिर में पढ़ाई की तैयारी


जफराबाद (जौनपुर)। सिरकोनी विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल कल्याणपुर का बीबीपुर प्राथमिक विद्यालय से किया गया मर्जर अब शासनादेश के अंतर्गत समाप्त कर दिया गया है। छात्र संख्या पूरी होने और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी की बैठक में विद्यालय को पुनः स्वतंत्र रूप से संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया। 

 ज्ञात हो कि खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह द्वारा शासन के निर्देश पर कम नामांकन संख्या (36) होने के चलते कल्याणपुर जूनियर हाईस्कूल का बीबीपुर प्राथमिक विद्यालय से पेयरिंग कर दी गई थी। लेकिन बीबीपुर विद्यालय की कल्याणपुर से दूरी 1 किमी से अधिक होने के कारण खासकर छात्राओं के पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को कई बार उठाया। इसके अलावा कल्याणपुर विद्यालय भवन की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण पहले ही छात्रों को बीबीपुर स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा जा रहा था। मर्जर के बाद यह स्थिति औपचारिक रूप ले चुकी थी। 

 जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यदि नामांकन संख्या पूरी हो गई है, तो विद्यालय को पुनः संचालन में लाया जाए। साथ ही भवन की समस्या के समाधान हेतु ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने इस सिलसिले में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जायसवाल से संपर्क कर स्थान उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव मांगा। 

इस पर प्रधान ने बताया कि "पंचायत भवन के कमरे छोटे हैं, लेकिन गांव में स्थित सार्वजनिक डीह बाबा मंदिर में एक बड़ा हाल है। जब तक नया भवन नहीं बनता, तब तक वहीं बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।"

Related

डाक्टर 382007808362970536

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item