भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, प्रत्येक बूथ पर होगी मजबूत तैयारी
https://www.shirazehind.com/2025/08/blog-post_525.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर मजबूत व्यवस्था बनानी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जिले में किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाकर पार्टी को मजबूत किया जाए।
पुष्पराज सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि “समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र का सपना साकार होगा।”
बैठक का संचालन सुशील मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला व मंडल पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।