तिरंगा बनाने में जुटीं समूह की महिलाएं
https://www.shirazehind.com/2025/08/blog-post_534.html
महिलाओं की सक्रियता से प्रभावित प्रधानों ने किया सहयोग
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में CLF विश्वास प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति महिला समूह झंडा निर्माण में जुटा है। ब्लॉक मिशन मैनेजर मंजू बॉथम के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन निदेशालय स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूहों को भुगतान करेगा। इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए महिलाएं शिफ्ट में काम कर रही हैं।
यह पहल जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रही है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह कार्यक्रम केवल झंडा फहराने तक सीमित नहीं है। यह आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन गया है। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक ध्रुव कुमार, संतोष कुमार, पुष्पा सरोज, समूह सखी सविता देवी, वंदना देवी, मंजू देवी, सीमा देवी, सुंदरी देवी, पूनम देवी, सितारा देवी, इंद्रकला देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, कलावती देवी, माधुरी देवी आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।