गड्ढा मुक्त हो रही हैं डोभी क्षेत्र की सड़कें
https://www.shirazehind.com/2025/08/blog-post_62.html
रिपोर्ट - संजय शुक्ल
केराकत (जौनपुर )।केराकत तहसील के डोभी ब्लॉक क्षेत्र में प्रमुख सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बृजमोहन प्रताप यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर बजरंग नगर बाज़ार से सेनापुर रोड और केराकत की ओर जाने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।अभियंता ने बताया कि वर्तमान में बारिश के कारण सड़कों पर गिट्टी डालकर गड्ढे भरे जा रहे हैं। बारिश समाप्त होने के बाद सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। मौसम की स्थिति के कारण अभी डामर का कार्य संभव नहीं है।
बजरंग नगर के समाजसेवी शिव शंकर ने बताया कि क्षेत्र की सभी सड़कों को तेजी से गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। नागरिकों में मरम्मत कार्य से खुशी है।

