"जौनपुर का मस्तक ऊँचा: डॉ. जंग बहादुर सिंह राज्य पुरस्कार से सम्मानित"

जौनपुर। जनपद जौनपुर के शिक्षा जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और स्वर्णिम रहा। वर्षों बाद जिले के किसी माध्यमिक स्तर के प्रधानाचार्य को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि हासिल की है जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह ने।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. सिंह को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

डॉ. जंग बहादुर सिंह को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा जौनपुर जनपद गर्व महसूस कर रहा है।

जनक कुमारी इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सिंह की मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जिले के शिक्षाविदों का कहना है कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे जनपद की शिक्षा व्यवस्था की प्रतिष्ठा और गौरव को नई ऊँचाई प्रदान करता है।


Related

डाक्टर 1677021079541996286

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item