छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता

जौनपुर। महिला सुरक्षा को लेकर सरपतहाँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छेड़खानी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना सरपतहाँ पुलिस को क्षेत्र से छेड़खानी की शिकायत मिली थी। इस पर प्र0नि0 सरपतहाँ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें धर-दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल अहद पुत्र क्युम तथा अबुतलहा पुत्र गुलसेर, दोनों निवासी उसरौली थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहाँ इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस त्वरित गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

Related

डाक्टर 5217083674774126101

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item