पुलिस की हूटर के साथ ही गूंज रही 'जागते रहो' की आवाज

 चोरों के दहशत में ग्रामीण दे रहे पहरा, पुलिस कर रही गश्त

मछलीशहर, जौनपुर। चोरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीण रतजगा कर पहरा दे रहे हैं। वहीं पुलिस भी ग्रामीणों के साथ रात्रि गश्त कर रही है। देर रात गांव में आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के कोरमलपुर, गोदलपुर, पीरपुर, राजापुर पकड़ी, गोधूमपुर, छाछो, मीरपुर खास, रशूलपुर, कोठारी, टेकारडीह, बेलासिन, पोहा, देवरिया, जमालपुर आदि गाॅवों में ग्रामीण रात भर जाग करके पहरा दे रहे। लगातार बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर लोगों में दहशत फैली है। ऐसे में पुलिस अपने वाहन के हूटर को बजाते हुये गांवों में गश्त कर रही है। हल्का सिपाही भी गांव में लोगों के साथ पहरा दे रहे हैं। देर रात आने जाने वाले लोगों पर भी सतर्क दृष्टि बनाये गये पूछताछ भी कर रहे हैं।

Related

JAUNPUR 2456542871808366005

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item