“काला कानून वापस लो” के नारों से गूंजा जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर

टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का ज्वालामुखी फूटा

जौनपुर। परिषदीय शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की लड़ाई ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ की जिला इकाई के नेतृत्व में हजारों शिक्षक नगर स्थित अंबेडकर तिराहे पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। “काला कानून वापस लो, रोज़ी-रोटी से खिलवाड़ नहीं चलेगा” के गगनभेदी नारों से कलेक्ट्रेट परिसर लंबे समय तक गूंजता रहा। 


जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में जुटे शिक्षक 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि नियुक्ति के डेढ़-दो दशक बाद इस तरह की शर्त थोपना शिक्षकों के साथ सीधा अन्याय है। जब शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, तब उन्होंने तय योग्यता धारण की थी। ऐसे में अब यह आदेश अनर्गल और मानसिक पीड़ा देने वाला है।

 महिला शिक्षकों की मजबूत मौजूदगी, साफ झलकी सेवा सुरक्षा की चिंता 

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों की भागीदारी ने इस आंदोलन को और प्रखर बना दिया। गर्मी और भीड़ के बावजूद महिला शिक्षिकाएं अंत तक डटी रहीं। यह उपस्थिति साफ दर्शाती रही कि सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा आज सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। 

 शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस आदेश को वापस लेने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो यह संघर्ष और व्यापक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का शिक्षक समाज इस आदेश के खिलाफ एकजुट है और निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। शिक्षक संघ ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को भेजा। 

ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि सरकार को शिक्षकों की पीड़ा और चिंता का संज्ञान लेकर तुरंत अध्यादेश लाना चाहिए। इस उग्र प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित हजारों शिक्षकों ने भाग लिया। 

प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख नामों में आलोक सिंह, संजय यादव, रविचंद्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लालसाहब यादव, राजेश बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, शिवेंद्र सिंह, राजेश सिंह मुन्ना, रमाशंकर पाठक, राजकुमार यादव, चंद्र बहादुर, अरुण यादव, अखिलेश त्रिपाठी, अजय तिवारी, रेनू सिंह, सीमा सिंह, ऊषा यादव, कुमुदिनी अस्थाना, प्रियंका राजपूत, सुषमा सिंह, विजयलक्ष्मी यादव, मालविका सिंह, कविता, धर्मेंद्र यादव, विक्रम प्रकाश, मनोज यादव, चंद्र प्रकाश, रत्नाकर उपाध्याय, प्रमोद दुबे, सुधीर सिंह, अनिल पांडे, उमेश चोबे, उमानाथ यादव, देशबंधु, धीरेन्द्र धीरू समेत हजारों शिक्षक शामिल रहे।

Related

डाक्टर 4507112383005649889

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item