शहीदों को किया गया नमन, पर अधिकारी नदारद

 जफराबाद। क्षेत्र के हौज गाँव स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को शहीद मेला आयोजित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व सामाजिक संगठन शामिल हुए और शहीदों को नमन किया। लेकिन किसी भी अधिकारी के न पहुँचने से लोगों में गहरी नाराज़गी और पीड़ा देखने को मिली।

कार्यक्रम से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर स्मारक स्थल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएँ करवाई गई थीं, लेकिन आयोजन के दिन सरकारी मौजूदगी नदारद रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहीद परिवार से जुड़े मुंडाधरी चौहान ने कहा—
“शहीदों की कुर्बानी की बदौलत हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। यह बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

नर्चर पब्लिक स्कूल, नेवादा के बच्चों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में जोश भर दिया।

समाजसेवी और कार्यक्रम आयोजक रतन सिंह परमार ने अफसोस जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी जरूरी होती है, ताकि शहीद परिवारों का मनोबल बढ़ सके।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंदन चौहान, प्रद्युम्न सिंह, शिवप्रकाश सिंह, राम आश्रय मौर्य, सुनील राजभर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।


Related

डाक्टर 1640713294797445366

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item