शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप सोनी पुत्र रामजियावन सोनी निवासी ग्राम इमामपुर थाना खुटहन के रूप में हुई है। 

 पुलिस के अनुसार आरोपी ने वादिनी को बहला-फुसलाकर करीब चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और पति-पत्नी की तरह साथ रहा। जब वादिनी ने विवाह की बात की तो आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की लिखित तहरीर पर थाना खुटहन में मुकदमा अपराध संख्या 269/2025 धारा 69, 351(3) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था। 

 पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड खुटहन पर मौजूद है। इस पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

Related

JAUNPUR 2943204387715072699

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item