शराब की दुकान का आवंटन करवाने के नाम पर लाखों की ठगी,मुकदमा दर्ज

 

जफराबाद।सरायख्वाजा क्षेत्र के हरदीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर लाईनबाजार पुलिस ने एक व्यक्ति के ऊपर  सात लाख रूपये के धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दिया है।

ऊक्त गांव निवासी अविशेष कुमार मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बलिया जनपद के दशरथ मिश्रा का छापरा गांव निवासी रजत कुमार के उसके अच्छे सम्बन्ध थे। रजत ने अविशेष को बोला कि उसकी आबकारी विभाग में अच्छी पकड़ है। वह चाहे तो साझे में एक दुकान अविशेष के नाम से आंवटित करा सकता है। अविशेष ने जब दुकान के आंवटन का खर्चा पूछा तो रजत ने उसे कुल खर्चा 27.83 लाख रूपये बताया। अविशेष ने चौथाई हिस्सेदारी के हिसाब से 6 लाख 95 हजार कुल तीन किस्तों में रजत को नगदी सहित उसके बैंक में ट्रान्सफर कर दिये ।रजत ने बताया कि हर चार माह पर दुकान का हिसाब होगा।अगस्त 2025 में जब अविशेष ने दुकान में हुए फायदे के हिसाब की मांग की तो रजत मुकर गया।अब अविशेष को डर सा लगने लगा। वह आंवटित दुकान के बताये गये पते पर जब पूछताछ के लिये गया तो पता चला कि वह दुकान तो किसी वन्दना मिश्रा के नाम से आवंटित थी।अब अविशेष को अपनी ठगी का एहसास हो चुका था। उसने रजत से अपने दिये हुये पैसी की मांग की तो वह गाली गजौल देने लगा, कहा कि पैसे को भूल जाओ नही तो तुम्हारी हत्या करवा दुंगा। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस को दर्ज कर लिया गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related

डाक्टर 8230765056165304839

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item