जानिए क्या हुई सीमा द्विवेदी और जिलाध्यक्ष के बीच बहस

जौनपुर । शनिवार की देर शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (डाक बंगला) में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी बैठक के बाद  राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के बीच मामूली विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ने से पहले ही मौके पर मौजूद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा, मंत्री गिरीश चंद्र यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार शाम डाक बंगले में भाजपा की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश सिंह (शाहगंज), विधायक डॉ. आर.के. पटेल (मड़ियाहूं), नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और अजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक समाप्त होने के बाद कुछ कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री से मिलने के लिए अंदर गए। भीड़ अधिक होने पर मंत्री ने सभी से बाहर मिलने को कहा और स्वयं बाथरूम चले गए। इसी दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों के करीबी अंदर घुसने लगे, जिस पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने उन्हें बाहर जाने को कहा। अधिकांश लोग बाहर चले गए, लेकिन एक व्यक्ति अंदर आने की कोशिश करने लगा। इसी बात पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने आपत्ति जताई और दोनों नेताओं के बीच कहासुनी हो गई।

मौके पर मौजूद मंत्री ए.के. शर्मा, गिरीश चंद्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

घटना के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो गई।
फिलहाल पार्टी का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस प्रकरण पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं है।


Related

डाक्टर 5418827939536217799

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item