मछलीशहर और सदर तहसील फिसड्डी ,भड़के डीएम
एग्री स्टैक कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में एग्री स्टैक कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि ई-खसरा पड़ताल में मछलीशहर और सदर तहसील की प्रगति अपेक्षाकृत बहुत कम है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों तहसीलों के अधिकारियों को तत्काल गति लाने के निर्देश दिए।
फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन न्यूनतम 500 फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। साथ ही बड़ी तहसीलों में यह संख्या प्रतिदिन 1000 तक पहुंचनी चाहिए, जिससे जिले में रोजाना कम से कम 5000 रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप कृषि निदेशक सहित सभी उप जिलाधिकारी और तहसीलदार उपस्थित रहे।

