छात्राओं ने संभाला दायित्व, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

जौनपुर। विश्व प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर सोमवार को मछलीशहर ब्लॉक के पं. जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटाहित खास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्रा सेजल मौर्य ने एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला, जबकि सोनम यादव और आयुषी पाल को क्रमशः उपप्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण कार्यकर्ता राज बहादुर यादव  के निर्देशन में हुआ। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आपदाएं आती हैं तो सरकारें सक्रिय होती हैं, लेकिन शेष समय में ऐसे दिवसों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान आम और आमड़ा के दो पौधे विद्यालय में लगाए गए। एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं सेजल मौर्य ने  कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना होगा। इसी क्रम में उपप्रधानाचार्य बनी सोनम यादव और आयुषी पाल ने भी विचार साझा किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेन्द्र प्रताप यादव, सहायक अध्यापक अशोक यादव, उदय राज यादव, अजय गौतम, बृजेश बिंद, रमेश पाल और सुवचरित यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related

JAUNPUR 8849150433149843915

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item