पूरे दिन चली बूंदाबांदी,धान की फसल के लिए संजीवनी

 

जौनपुर। पूरे जनपद समेत मछलीशहर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।रुक -रुक कर कभी धीमी गति से तो कभी तेज गति से हुई बारिश से शाम तक मौसम काफी ठंडा हो गया जिससे लोगों को सप्ताह भर से हो रही गर्मी और उमस से राहत मिली है।धान की फसल में निकल रही बालियों के लिए यह बारिश संजीवनी से कम नहीं है। बूंदाबांदी बृहस्पतिवार को भी हुई थी लेकिन शुक्रवार को यह तेज रही।आलू और सरसों की बुआई के लिए कुछ किसानों ने खेतों की पहली जुताई की थी ऐसे में जुताई किये गये खेतों के खर-पतवार सूख गए हैं। दुबारा खेत पकने पर अब किसान इनकी बुआई का सिलसिला जारी कर देंगे। दशहरा का मेला जिन बाजारों और गांवों में लगातार दो दिन लगता है आज दूसरे दिन भी मेला लगा जरूर लेकिन बूंदाबांदी के चलते ज्यादा भीड़-भाड़  देखने को नहीं मिली। जंघई बाजार का दूसरे दिन का मेला जिसमें विशेष रुप से औरतें मेला देखने आती हैं वहां भी भीड़ कम देखने को मिली। ग्राम पंचायत चौकी खुर्द में लगने वाले मेले में दुकानदारों को किसी तरह पालिथीन और तिरपाल से ढककर दुकानदारी करनी पड़ी। मछलीशहर कस्बे में शुक्रवार को भरत मिलाप का आयोजन है जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं लेकिन बारिश का असर मेला देखने आने वाले लोगों की संख्या पर पड़ने के आसार हैं।

Related

डाक्टर 2683228908850462780

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item