हाथों में सज गई मेहंदी, करवाचौथ की तैयारियां पूरी

 

जौनपुर। शुक्रवार को करवाचौथ त्योहार को देखते हुए बृहस्पतिवार को महिलाओं ने जनपद में जमकर खरीदारी की। उन्होंने कल के व्रत के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार को पति को दीर्घ आयु के निर्जला व्रत रखेंगी और चांद का दीदार करेंगी।चलनी से पति का चेहरा देखकर उनका चरण स्पर्श करेंगी।सुहागिनों ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई और साज सज्जा के लिए ब्यूटी पार्लर की मदद ली। करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी लगाने वाली औरतों ने ट्रेडिशनल और डिजाइनर मेहंदी लगाने के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित किया था।मछलीशहर कस्बे में यह दो सौ से लेकर पांच सौ रुपए तक था। जिन महिलाओं को मेहंदी लगाने की कला मालूम है ग्रामीण और शहरी इलाकों में ऐसी महिलाओं ने घर पर ही एक दूसरे को मेहंदी लगाई।शुक्रवार को पूजा पाठ के लिए फल और मिठाइयों की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में सजने संवरने का सिलसिला सुबह से देर शाम तक जारी है।साड़ी, कपड़ों और आभूषणों की खरीदारी को लेकर दुकानों पर महिलाओं की भीड़ पूरे दिन लगी रही। करवाचौथ व्रत के लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं के लिए शुक्रवार को अवकाश रहेगा।

Related

JAUNPUR 7164137997946358425

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item