चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार

बक्सा (जौनपुर)। थाना बक्सा पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को एक कार सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने वाहन पर गलत नंबर प्लेट लगाई थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतीश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्म सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय की टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने रविवार को धनियामऊ मोड़ के पास से अभियुक्तों को समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमलेश यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी दुगौली कला, थाना बदलापुर, उम्र लगभग 40 वर्ष तथा नितेश चौबे पुत्र मंगला चौबे निवासी बेदौली, थाना बदलापुर, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार बरामद की है जिसमें गलत नंबर प्लेट लगी थी। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 399/2025, धारा 319(2), 313 बीएनएस के तहत थाना बक्सा में दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

कमलेश यादव के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मुकदमा संख्या 45/2019 (धारा 135 विद्युत अधिनियम) और 43/2025 (धारा 352, 406, 504, 506 भादवि) थाना बदलापुर में पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय व हे.का. अनिल कुमार शामिल रहे।


Related

JAUNPUR 10021971631461763

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item