बार एवं बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को मिलता है न्याय: जनपद न्यायाधीश

 दीवानी बार में जिला जज का विदाई समारोह संपन्न 

जौनपुर। बार एवं बेंच के सामंजस्य से ही वादकारियों को न्याय मिलता है। अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी दोनों एक ही रथ के दो पहिए हैं। उक्त बातें दीवानी न्यायालय संघ सभागार में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने कही। उन्होंने कहा कि यहां की बार सर्वश्रेष्ठ बार है।हर न्यायिक अधिकारी को यहां कानून के ज्ञाताओं से सीखने के लिए अवश्य नियुक्त किया जाता है।

संघ सभागार में आयोजित जिला जज के विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव व मंत्री रण बहादुर यादव  ने उन्हें स्मृति चिन्ह 'जौनपुर दर्शन व संविधान भेंट किया।अधिवक्ताओं ने जिला जज को न्यायपालिका के सर्वोच्च शिखर पर जाने की कामना की।उनके न्यायिक कार्यशैली तथा उत्तम व्यक्तित्व की प्रशंसा की। प्रधान न्यायाधीश प्रीति श्रीवास्तव व न्यायिक अधिकारी पी एन पाण्डेय, अनिल कुमार यादव, दिलीप कुमार भी उपस्थित रहे।प्रदीप निषाद  ने स्वागत गीत गाया ।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आमोद कुमार सिन्हा,जितेंद्र नाथ उपाध्याय, रमेश चंद्र उपाध्याय,बृजनाथ पाठक,अनिल सिंह,जयप्रकाश कामरेड,रमेश सिंह सोलंकी, हिमांशु श्रीवास्तव,प्रवीण सिंह सोलंकी,पंकज त्रिपाठी,प्रेम नाथ पाठक, दिनेश मिश्र,अवधेश तिवारी,विनय पाठक,चंद्र प्रकाश दुबे, बृजेश निषाद, निलेश निषाद ,अवधेश यादव,  आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।कर्मचारियों ने भी जिला जज का विदाई किया जिसकी अध्यक्षता सुनील कुमार उपाध्याय व मंत्री अंजनी कुमार गुप्ता ने किया।कर्मचारियों ने जिला जज को स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।

Related

डाक्टर 796055356603097163

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item